महबूबा मुफ्ती के बयान पर सुषमा के समर्थन में उतरे जेटली

उन्होंने कहा कि मुफ्ती ने मुसलमानों को लेकर बात की थी और कहा था कि गुजरात में मुसलमानों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता। यदि कोई मुसलमान भी यहां उद्योग लगाना चाहता है तो उसको लाइसेंस झटके के साथ मिल जाता है। जेटली ने संवाददाताओं से कहा कि महबूबा की बात रिकार्ड है। पूरी राष्ट्रीय एकता परिषद ने उनकी बात सुनी है। सुषमा ने महबूबा की बात को सिर्फ दोहराया है।
जेटली ने कहा कि बैठक के दौरान गृहमंत्री ने घोषणा की थी कि पूरी कार्यवाही की रिकार्डिंग कराई जाएगी और सदस्यों को उसकी ट्रांसक्रिप्ट भी दी जाएगी। वहीं भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सुषमा स्वराज कभी झूठ नहीं बोलती। उन्होंने पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती की बातों को सिर्फ दोहराया है। उधर, महबूबा ने सुषमा के बयान को झूठा करार दिया है औऱ कहा है कि उन्होंने कभी भी मोदी की तारीफ नहीं की थी। हालांकि इस बयान को उनकी सियासी मजबूरी बतायी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications