मोदी का मुस्लिम टोपी न पहनना काबिले तारीफ: शिवसेना

Bal Thackeray
अहमदाबाद। 'पहले कुछ फिर कुछ' में माहिर शिवसेना ने गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पर एक बार फिर पलट गयी है। शिव सेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में नरेन्‍द्र मोदी की जमकर तारीफें लिखी है। शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने सामना के संपादकीय में लिखा है कि इमाम की तरफ से मुस्लिम टोपी न स्‍वीकार कर मोदी ने एक मिसाल कायम किया है। मोदी का मुस्लिम टोपी ना स्‍वीकार करना काबिले-तारीफ है।

सामना में लिखा गया है कि 'एक इमाम मंच पर आए और मोदी को टोपी पहनाने की पेशकश की , लेकिन मोदी ने उसे पहनने से इनकार कर दिया। कैमरे के सामने मोदी का इस तरह से मुस्लिम टोपी न पहनना तारीफ के काबिल है।' बाल ठाकरे ने लिखा है कि मोदी ने मुस्‍लमानी टोपी कांड से खुद को बचाया है। अप्रत्‍यक्ष रुप से मोदी के प्रधानमंत्री पद के दावेदारी के संबंध में बाल ठाकरे ने कहा कि अगर मोदी ऐसा ही करते रहे और आगे बढ़ते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब मोदी का घोड़ा दिल्‍ली के राजपथ पर दौड़ेगा।

सामना में ठाकरे ने लिखा है कि कांग्रेस के नेता मुस्‍लमानी टोपी पहन लेते हैं तो वह सेक्‍यूलर नहीं हो जाते है। मोदी ने इसे पहनने से इंकार कर एक अच्‍छा काम किया है। ठाकरे ने कहा कि मुस्लिम तुष्टीकरण से देश का प्रधानमंत्री बनने का दावा गलत है और मोदी ने इसे साफ कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+