मनीष तिवारी ने लिखित तौर पर मांगी अन्‍ना से माफी

Congress MP Manish Tewari gives written apology to Anna Hazare
दिल्‍ली। समाजसेवी और गांधीवादी विचारधारा वाले अन्‍ना हजारे को सिर से पांव तक भ्रष्‍टाचार कहने वाले कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने आखिरकार लिखीत माफी मांग ही ली। मनीष तिवारी ने कहा कि उन्‍हें अपने बयानों को लेकर अफसोस है। श्री तिवारी ने कहा कि उनसे गलती हुई है और वह उसके लिये माफी मांग रहे हैं।

गौरतलब है कि बीते 8 सितंबर को अन्‍ना हजारे के वकील मिलिंद पवार ने मनीष तिवारी को मानहानि का नोटिस भेजा था। इसी नोटिस के जबाब में श्री तिवारी ने लिखित माफीनामा भेजा है। अन्‍ना हजारे को भेजे गये लिखित संदेश में मनीष तिवारी ने लिखा है कि वह इस मामले में पहले भी 25 अगस्‍त को माफी मांग चुके हैं। मनीष तिवारी के इस संदेश की एक प्रति पवार ने आज जारी किया है।

अन्‍ना हजारे को भेजे गये लिखित संदेश में तिवारी ने कहा है कि अगर मैं अपने से उम्र में बड़े लोगों के प्रति सम्‍मान व्‍यक्‍त करने में मेरे सामने अ‍हम की कोई बात नहीं है। मैं गंभीरता से अफसोस प्रकट करता हूं कि मैने गलती की है। श्री तिवारी ने कहा कि मै इस मामले में कोई कानूनी जबाब देना नहीं चाहता और उम्‍मीद करुगां की मेरे लिखित माफीनामे पढ़कर मामले को समाप्‍त मानेंगे।

मालूम हो कि 16 अगस्‍त को भ्रष्‍टाचार के खिलाफ देश व्‍यापी आंदोलन शुरु करने से पहले कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा था कि हजारे ने 16 अगस्त को भ्रष्टाचार विरोधी अनशन शुरू करने से पहले तिवारी ने उनकी आलोचना करते हुए कहा था कि 'अन्ना हजारे सिर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।' तीवारी ने अन्‍ना को तुम से संबोधित करते हुए कहा था कि पहले अपने अंदर के भ्रष्‍टाचार को समाप्‍त करों उसके बाद देश से भ्रष्‍टाचार मिटाने की बात करना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+