आडवाणी को अब भी प्रधानमंत्री बनने की आस

Advani still eying on Prime Minister Post
दिल्‍ली। अगर 2004 में भारतीय जनता पार्टी की हार न हुई होती तो शायद लाल कृष्‍णा आडवाणी का प्रधानमंत्री बनने का सपना पूरा हो गया होता। एनडीए संगठन में अटल बिहारी बाजपेई के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह तय हो गया था कि लोकसभा चुनाव 2004 में पीए की दावेदारी आडवाणी पेश करेंगे। उसके बाद न ही 2004 में एनडीए की वापसी हुई और न ही 2009 में। इस समय यूपीए भ्रष्‍टाचार के मामलों से घिर गई है। जिससे उम्‍मीद बन रही है कि एनडीए 2014 में होने वाले लोकसभा चुनावों में वापसी कर सकती है। ऐसे में आडवाणी अब भी प्रधानमंत्री की अपनी दावेदारी से पीछे नहीं हट रहे हैं।

अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए आडवाणी ने भ्रष्‍टाचार के खिलाफ सरकार को घेरने के लिए रथयात्रा निकालने का ऐलान किया था। जिस पर संघ ने अपनी नाराजगी जताकर यह साफ कर दिया कि वह आडवाणी को प्रधानमंत्री बनाने के पक्ष में नहीं है। लाल कृष्‍ण आडवाणी अपनी रथयात्रा पर संघ का समर्थन जुटाने के लिए मोहन भागवत से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात के बाद जब पत्रकारों ने आडवाणी से पीएम इन वेटिंग के बारे में पूछा तो उन्‍होंने अपनी दावेदारी से इंकार नहीं किया।

जिन्‍ना प्रकरण से पहले आडवाणी ही भारतीय जनता पार्टी के बड़े निर्णय लेते थे। अटल बिहारी के राजनीति से बाहर होने और आडवाणी द्वारा जिन्‍ना की तारीफ करने से संघ ने पार्टी में उनकी भूमिका कम कर दी। उन्‍हें लोकसभा में विपक्ष नेता पद से हटा दिया गया। इस‍के बाद अध्‍यक्ष पद पर नितिन गडकरी की ताजपोशी कर संघ पहले ही यह संकेत दे चुका है कि वह धीरे-धीरे आडवाणी को सक्रिय राजनीति से अलग करने का मन बना चुका है।

आडवाणी जानते हैं कि पहली बार रथयात्रा निकालकर ही उन्‍होंने पार्टी में अपना वर्चस्‍व बनाया था। साथ ही बीजेपी को केंद्र में स्‍थापित किया था। इस समय पार्टी में उनकी भूमिका और अधिकार कम कर दिए गए हैं। ऐसे में आडवाणी प्रधानमंत्री बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए रथयात्रा का सहारा ले रहे हैं। पार्टी में कोई भी बड़ा नेता उन्‍हें प्रधानमंत्री के रूप में देखकर संतुष्‍ट नहीं है। ऐसे में उन्‍होंने रथयात्रा की घोषणा कर संघ से भी पंगा ले लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+