लक्ष्मीबाई की तरह देश पर कुर्बान हो जाऊंगा : बाबा रामदेव

झांसी। योग गुरू बाबा रांमदेव ने आज से स्वाभिमान यात्रा शुरू की है। वो अपनी इस यात्रा से देश में लोगों को कालेधन के प्रति जागरूक करेगें। बाबा ने कहा कि मैनें अपनी यात्रा के लिए झांसी की रानी की धरती चुनी। क्योंकि जिस तरह झांसी ने अंग्रेजो के दांत खट्टे किये थे उसी तरह मैं भी भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने की पूरी कोशिश करूंगा अपनी अंतिम सांस तक वो देश के लिए लड़ते रहेगे, अगर उनकी जान भी देश के लिए चली जायेगी तो गम नहीं हैं। वो भी लक्ष्मी बाई की तरह देश के लिए ही लड़ना चाहते हैं।

और देश का पैसा जो कि 400 करोड़ रूपये के रूप में स्विस बैंक में जमा हुआ है उसे भारत वापस लाकर ही दम लेगें। मंगलवार से बाबा रामदेव ने काले धन के खिलाफ झांसी से स्वाभिमान यात्रा की शुरूआत की है। यह यात्रा झांसी से शुरू होकर तीन राज्यों तक पहुंचेगी। आपको बता दें कि बाबा रामदेव की यात्रा उन तीन जगहों से होकर गुजरेगी जहां पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

बाबा रामदेव ने चुनौती देते हुए कहा कि ये यात्रा उनकी अपनी है इसलिए उन्हें किसी भी राजनैतिक पार्टी के चरित्र प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। क्योंकि किसी राजनैतिक पार्टी का अपना कोई चरित्र ही नहीं है। बाबा रामदेव ने कहा कि योग सीखाना कोई गुनाह नहीं है। अपने करीबी बालकृष्णन पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश हुई है।

सरकार उनकी आवाज को दबाना चाहती है इसलिए वो ऐसा कर रही है। रामदेव ने कहा कि विदेशी बैंकों में करीब चार सौ लाख करोड़ रुपये जमा हैं। उस धन को देश के विकास के लिए वापस लाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+