अग्निवेश को पकडऩे के लिए दिल्ली में दिनभर भटकती रही हरियाणा पुलिस

Haryana fails to arrest Swami Agnivesh
हिसार। अमरनाथ यात्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हांसी की अदालत द्वारा स्वामी अग्निवेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाये जाने के बाद आज पुलिस की दो टीमों ने स्वामी अग्निवेश को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली में करीब आधा दर्जन स्थानों पर छापे मारे, लेकिन स्वामी अग्निवेश को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है।

हांसी के न्यायिक दण्डाधिकारी अश्वनी महता ने 19 सितंबर तक उन्हें अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं। स्वामी अग्निवेश की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद शहर थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर महेद्र लाल व डोंगर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की दो अलग-अलग टीमें गठित कर स्वामी अग्निवेश को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली रवाना की गई। बताया जाता है कि पुलिस टीमों ने दिल्ली में स्थित स्वामी अग्निवेश के आधा दर्जन ठिकानों पर छापे मारे और पूरा दिन खाक छानने के बाद भी स्वामी अग्निवेश को गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिल सकी।

पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए स्वामी अग्निवेश ने हिसार सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी जहां सुनवाई के बाद अदालत ने दो दिन पहले अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हांसी के पुलिस उपाधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि दोनों टीमों के हांसी लौटने के बाद ही रिपोर्ट मिलने पर पूरी जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को हांसी की अदालत में पुलिस स्वामी अग्निवेश की गिरफ्तारी के बारे में प्रयासों पर आधारित रिपोर्ट पेश केरगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+