महंगाई पर अतुल अंजान ने सरकार को जमकर कोसा

अतुल अंजान ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कम से कम 11 बार कह चुके हैं कि जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण पा लिया जायेगा लेकिन उनके आश्वासन के बाद महंगाई घटने के बजाय बढ़ी है1 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डा. कौशिक बसु का यह बयान कि महंगाई एवं मुद्रा स्फीति आगामी वर्ष अप्रैल माह से पहले नियमित करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार मूल्य वृद्धि रोकना नही चाहती। उन्होंने कहा कि तेल क पनियां एवं सरकार झूठ बोल रही है। तेल क पनियों को कोई घाटा नहीं है।
अंजान ने कहा कि पेट्रोल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत उस पर लगने वाले सीमा शुल्क (वैट) को जोड़कर भी पेट्रोल की कीमत पचास रूपये प्रति लीटर से ज्यादा नहीं है लेकिन तेल कंपनियां अपने फायदे के लिये हर एक दो महीने पर कीमतें बढ़ाती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आंकडे इस बात के गवाह हैं कि तेल कंपनियों का मुनाफा करोड़ों रूपये में है। तेल कंपनियां और केन्द्र सरकार इस मामले में देश की जनता के सामने गलत तस्वीर पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 26 प्रतिशत वैट वसूला जा रहा है। यही कारण है कि यहां पेट्रोल और डीजल सबसे महंगा है।
भाकपा सचिव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी एक-दूसरे के खिलाफ लडऩे का नाटक कर रही हैं। हकीकत यह है कि केन्द्र में दोनों पार्टियां संप्रग सरकार को समर्थन करती हैं। भाकपा सचिव ने दावा किया कि नोट के बदले वोट मामले में जेल गये सांसद अमर सिंह को लेकर कई और बातें सामनें आयेंगी, अभी और लोग फंसेंगे। चुनाव सुधारों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चुनाव लडऩे से वंचित किया जाना चाहिए जो दो साल से ज्यादा जेल की सजा काट चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications