राजनीति से ऊपर राष्ट्रनीति होती है मेरे भाईयों: मोदी

उपवास मंच से अपने संबोधन में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उन्होंने जब अपना घर छोड़ा था तो सिंहासन पर बैठने के सपने को लेकर नहीं छोड़ा था बल्कि लड़कपन में घर छोड़ा था। उन्होंने कहा कि उपवास भले ही आज समाप्त हो गया मगर सद्भावना मिशन तेज गति से आगे बढ़ता रहेगा। सद्भावना मिशन के बारे में बोलते हुए मोदी ने कहा कि यह मिशन पूर्णता की ओर जाने का उपक्रम है। मोदी ने कहा कि उपवास से पहले किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि यह विचार पूरे देश को आंदोलित कर देगा।
मंच से बोलते हुए मोदी ने कहा कि पीड़ा सबके भीतर पड़ी है पर प्रकटीकरण का अवसर नहीं मिलता, आसरा नहीं मिलता इसके चलते ही हर 10 साल में जनता मौका देखते ही सत्या के साथ जुड जाने को तैयार हो जाती है। अपनी सरकार के बारे में बोलते हुए मोदी ने कहा कि मेरी सरकार माइनॉरिटी या मेजोरिटी के लिए कुछ नहीं करती, हम 6 करोड़ गुजरातियों के लिए काम करते हैं। मोदी ने कहा कि हम भी रुटीन में सरकार चला सकते थे मगर हमने सहज क्रम को आगे बढ़ाने के बजाय परिवर्तन का रास्ता चुना। मोदी ने कहा कि सिर्फ वोट एकत्र करने की राजनीति का रास्ता उन्हें नहीं आता












Click it and Unblock the Notifications