झारखंड: दर्दनाक सड़क हादसे में 20 की मौत, 26 घायल

Jharkhand: 20 bus passengers killed and 26 injured in road accident
रांची। झारखंड की राजधानी रांची से करीब 50 किमी दूर स्थित बुंडू के पास तेज रफ्तार बस और ट्रेलर के बीच जबरदस्‍त भिड़ंत हो गया। इस भिषण भिड़ंत में ब स में सवार 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 26 लोग घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन घायलों को इलाज के लिये पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया और शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। सूबे के मुख्‍यमंत्री ने भी अस्‍पताल का दौरा किया और घायलों से मुलाकात की।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार लगभग 48 लोगों को लेकर एक बस जमशेदपुर से बिहार के आरा जनपद जा रही थी। सोमवार की तड़के लगभग 3 बजे सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर और बस में भिड़ंत हो गई। सूत्रों की मानें तो 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 7 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के समय ट्रेलर में लोहे लदा हुआ था। इस हादसे में 26 लोग घायल हो गये।

स्‍थानीय लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन घायलों को नजदीक के अस्‍पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारियों सहित मुख्‍यमंत्री अर्जुन मुंडा कोलकाता से रांची पहुंचे और अस्‍पताल में घासलों से मुलाकात की। मुख्‍यमंत्री ने राज्‍य सरकार की तरफ से इस हादसे में जिंदगी गंवा बैठे लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+