मोदी से हुई चूक, नहीं पहनी मुस्लिम टोपी

Narendra Modi
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के सद्भावना उपवास को जहां एक तरफ देश भर से समर्थन प्राप्‍त हो रहा है वहीं अनजाने में मोदी से एक ऐसी चूक हो गई जो चर्चा का विषय बन गया है। अपने उपवास के दूसरे दिन मोदी ने सैयद इमाम शाही सैय्यद के हाथो मुस्लिम की टोपी लेने से इंकार कर दिया। हालांकि मोदी ने मुस्लिम धर्म गुरु इमाम के हाथ से शॉल स्‍वीकार कर लिया।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मोदी के अनशन के दूसरे दिन मुस्लिम धर्म गुरु सैयद इमाम शाही सैय्यद नरेन्‍द्र मोदी के समर्थन में उनसे मिलने के लिये उनके मंच पर पहुंच गये। नरेन्‍द्र मोदी ने दिल से उनका स्‍वागत किया और उनसे बातचीत की। बातचीत का सिलसिला जारी था कि उसी बीच इमाम साहब ने उन्‍हें शॉल भेंट की। नरेन्‍द्र मोदी ने उसे स्‍वीकार कर लिया।

उसके बाद इमाम साहब ने उन्‍हें जेब से निकाल कर मुस्लिम टोपी पहनानी चाही मगर मोदी ने उसे पहनने से मना कर दिया। सूत्रों की मानें तो मोदी की तरफ से अनजाने में हुए इस चूक से इमामा काफी आहत है। इमाम साहब ने कहा कि उस वक्‍त मोदी से बहस कना उचित नहीं था। इमामा साहब ने कहा कि मोदी ने हर समुदाय के प्रतिक चिन्‍ह को स्‍वीकार कर लिया। उन्‍होंने क‍हा कि मोदी ने साफा बांधा, पगड़ी भी बांधी फिर मुस्लिम टोपी पहनने से इंकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+