आगरा बम ब्लास्ट: सुराग देने वालों को एक लाख का ईनाम

उत्तर प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था बृजलाल ने आगरा में उस चिकित्सालय का दौरा किया जहां बम विस्फोट हुआ था। इस दौरान उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले की सूचना देने वाले को दी जाने वाली इनाम की धनराशि पचास हजार से बढ़ाकर एक लाख की जाती है। आगरा के हरिपर्वत थानान्तर्गत जिस स्थान पर बम फटा उससे कुछ ही दूरी पर ताजमहल स्थित है।
बम विस्फोट को देखते हुए ताज की सुरक्षा कल रात से बढ़ा दी गयी है। जांच में पाया गया गया कि बम विस्फोट में आईईडी विस्फोटक का प्रयोग किया गया था। श्री लाल ने कहा कि यह आतंकवादी घटना है कि नहीं यह जांच के बाद ही कहा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि विस्फोट की जांच में इंटिलिजेंस ब्यूरो (आईबी) व अन्य एजेंसियों का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फारेंसिक साइंस लैबोरटी (एफएसएल) आगरा की प्रारम्भिक रिपोर्ट में विस्फोट में पोटेशियम क्लोराइड, ब्लास्ट सल्फर तथा चारकोल पाये जाने की बात कही जा रही है। घटना स्थल पर नौ वोल्ट की छह बैटरियां सॢकट तथा तार भी बरामद किए गये है जिसकी फोरेंसिक जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications