आगरा में हुआ धमाका दिल्‍ली के तर्ज पर ट्रायल तो नहीं?

Agara Bomb Blast: Is it a trial for upcoming big terror attack like delhi?
आगरा। क्या यह दिल्ली जैसा रिहर्सल था? क्या आतंकियों ने महज धमाका करके ताजनगरी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है? क्या आने वाले दिनों में दिल्ली हाईकोर्ट की तरह कोई बड़ा धमाका होने वाला है? क्या पुलिस दहशतगर्दो को अगला पैंतरा खेलने से पहले रोक पाएगी? शनिवार शाम जय हॉस्पिटल में हुए बम धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।

पिछले दिनों दिल्ली हाईकोर्ट में भी आतंकियों ने रिहर्सल करके एक माह बाद बड़ी साजिश को अंजाम दिया था। जानकारों के मुताबिक जय हॉस्पिटल में जिस बम के जरिए विस्फोट किया गया, उसकी मारक क्षमता कम, लेकिन धमक ज्यादा थी। लिहाजा इसकी चपेट में आने वाले लोग घायल तो हुए पर न तो उस दीवार को नुकसान पहुंचा, जिससे सटाकर बम रखा गया था और न ही अन्य किसी दीवार को। सिर्फ कांच टूटे और कुर्सियों वाली बेंच उछली।

विस्फोट स्थल को लेकर भी आशंकाएं सामने आई हैं। धमाका करने वालों ने विस्फोट के लिए ऐसे हॉस्पिटल को चुना, जो सड़क के किनारे तो था, मगर भीड़भाड़ कम रहती थी। साथ ही ऐसी जगह जाकर कम क्षमता का बम रखा, जहां पहुंचने में कोई ज्यादा मशक्कत भी नहीं करना पड़ी। यदि आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहते तो वे बड़ी क्षमता का बम इस्तेमाल करते और उसके लिए किसी व्यस्त बाजार या बड़े अस्पताल को चुनते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+