गणतंत्र दिवस न लिख पाने पर टीचर ने बुरी तरह पीटा

Kamal Kumar
सिरसा। यहां के निजी स्कूल में पढऩे वाले आठवीं के छात्र को हिंदी की टीचर ने गणतंत्र दिवस न लिख पाने पर ऐसा पीटा की उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। वन इंडिया से बातचीत में अस्पताल में बेसुध अवस्था में पड़े छात्र की मां सुदेश रानी ने बताया कि उसका बेटा कमल कुमार (12) सैंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 8वीं क्लास में पढ़ता है।

उसे स्कूल से फोन आया कि उनका बेटा बेहोश होकर गिर पड़ा है। जब वह स्कूल पहुंची तो कुछ बच्चों ने बताया कि हिंदी की टीचर ने कमल को मारा है। कुछ ने कहा कि वह ठीक से गणतंत्र दिवस नहीं लिख पाया जिससे मैडम नाराज हो गए और उसकी पिटाई की। डीसी कॉलोनी में रहने वाली सुदेश रानी ने तुरंत अपने बेटे को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया।

जिसके बाद उपचार करके चिकित्सकों ने उसे छुटटी दे दी। बताया जा रहा है कि टीचर की पिटाई का शिकार हुए कमल के पिता सरकारी स्कूल में संस्कृत के टीचर हैं। उन्होंने भी बताया कि उक्त महिला टीचर ने उनके बेटे की पहले भी दो बार पिटाई की है। वहीं प्राईवेट स्कूल के प्रिंसीपल नरेश कुमार का कहना है कि वह इस मामले में इंक्वायरी करवाएंगे। दो टीचर इस मामले की जांच करेंगे। जो रिपोर्ट आएगी उसपर हम कार्रवाई करेंगे। नरेश कुमार ने यह भी बताया कि बच्चा शरारती है। उसकी शरारतों की शिकायत आती रहती हैं। टीचर सुदेश इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+