मोदी के उपवास में इस्माइल दरबार भी होंगे शामिल

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री आज से अपने तीन दिन के सद्धभावना उपवास पर हैं। जहां कांग्रेस मोदी के इस उपवास को एक बड़ा नाटक बता रहीं हैं वहीं 10,000 से ज्यादा मुस्लिमों के शामिल होने की बात हो रही है इसके अलावा देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल इस उपवास में शामिल हो रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार इस्माइल दरबार ने भी कहा है कि वो मोदी के उपवास में शामिल होने के लिए आज किसी भी वक्त अहमदाबाद आ सकते हैं। इसके अलावा मोदी के उपवास में शामिल होने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी पहुँच चुके हैं। और अभी वो मोदी के साथ यूनिवर्सिंटी के मंच पर विराजमान हैं।

गौरतलब है कि आज मोदी का जन्मदिन है इसलिए मोदी ने आज ही के दिन को अपने सद्भभावना उपवास के लिए चुना है। मोदी के इस उपवास को काफी हाईटेक बोला जा रहा है। मोदी का उपवास गुजरात विश्वविद्यालय एक्जीबिशन हाल में शुरू होने जा रहा है। मोदी इस उपवास के तहत लोगों के बीच ये संदेश भेजना चाहते हैं कि उनके लिए सब बराबर है और अपने ऊपर लगे गोधरा दंगों के दाग को भी इस उपवास से धोने की कोशिश में लगे हैं।

इस उपवास में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा, तमिलनाडु की मुख्यमंत्री डॉ. जे. जयललिता का शुभेच्छा संदेश लेकर तमिलनाडु सरकार के मंत्री डॉ.मैत्रेयन, एआईडीएमके के राज्यसभा सांसद वी.मैत्रेयान, एमपी थिम्बुदुराई भी शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+