आंध्रप्रदेश : ट्रक से 4 करोड़ रूपये बरामद, बेल्लारी बंधुओं पर शक

Jarnadhan Reddy
अनंतपुर। आंध्रप्रदेश के अनंतपुर जिले से आंध्रा पुलिस ने एक मिनि ट्रक बरामद किया है जिसमें करीब 4 करोड़ रूपये पाये गये हैं। ये ट्रक तब पकड़ गया जब ये बेल्लारी से हैदराबाद जा रहा था।

पुलिस को शक है कि ये पैसे बैल्लारी ब्रदर्स के हो सकते हैं। जो कि इन दिनों अवैध खनन के मामले में हिरासत हैं। सीबीआई जनार्दन रेड्डी और उनके रिश्तेदार श्री निवास रेड्डी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है, इस कारण इस रकम को इस मामले से भी जोड़ कर पुलिस देख रही है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बेल्लारी नोटों का राज जानने के लिए बेल्लारी बंधुओं के खातों की जांच करेगी ताकि यह पता लगाया जाएगा कि क्या इतनी बड़ी रकम उनकी है कि नहीं।

गौरतलब है कि अवैध खनन के मामले में सीबीआई की अदालत ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी और ओबलापुरम माइनिंग के मैनेजिंग डायरेक्‍टर श्रीनिवास रेड्डी को 14 दिनों के लिये न्‍यायिक हिरासत में भेजा गया है। इसका मतलब कर्नाटक के बेल्‍लारी में अवैध खनन के आरोपी रेड्डी बंधुओं को 19 सितंबर तक हैदराबाद की चंचलगुडा सेंट्रल जेल में रहना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+