मुंबई एयरपोर्ट के गेट नंबर 8 पर विस्फोट भरे ट्रक से हमले की आशंका: आईबी
मुंबई।
जांच एजेंसी इंटेलीजेंस ब्यूरो ने मुंबई के शिवाजी एयरपोर्ट के गेट नंबर 8 पर आतंकी हमले की आशंका जाहिर करते हुए हाई अलर्ट जारी किया है। आईबी ने हमले की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि आतंकी विस्फोट से भरे ट्रक की मदद से आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं। आईबी की इस आशंका के बाद मुम्बई में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। शिवाजी एयरपोर्ट के गेट नंबर 8 पर वीआईपी मूमेंट रहता है जिस वजह से आतंकी इसे निशाना बना सकते हैं। id="toptextpromo">7
सितंबर को दिल्ली में हुए आतंकी बम धमाके के बाद मुम्बई में अलर्ट जारी कर दिया गया था। आतंकियों ने जो मेल भेजा था उसमें मुंबई एयरपोर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई थी। जिसके बाद वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट के पास सुरक्षा कड़ी कर दी है। लोगों को जांच के बाद ही वहां से निकाला जा रहा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>13
जुलाई को आतंकियों ने मुंबई पर बड़े आतंकी हमले को अंजाम दिया था। इसके 2 महीने के अंदर ही आतंकियों ने दिल्ली में बम ब्लास्ट किया। जिसके बाद आतंकी संगठन अभी तक 4 मेल भेज चुके हैं। जिसकी वजह से मुम्बई को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आईबी की आशंका के बाद एयरपोर्ट की तरफ आने वाले ट्रकों का रास्ता बदला जा रहा है।











Click it and Unblock the Notifications