कल पेट्रोल तो आज आरबीआई ने ब्याज दरें बढ़ाईं

आरबीआई ने इसस पहले 26 जुलाई को रेपो रोट और रिजर्व रेपो रेट में .50 फीसदी की बढ़ोत्तरी की थी। फिर 2 महीने के भीतर ही आरबीआई ने रेपो रेट बढ़ा दी है। आरबीआई ने रेपो रेट के बढ़ने के पीछे डॉलर के बदले रुपए के कमजोर होने का हवाला दिया है। पिछले 6 महीने में आरबीआई ने कितनी बार ब्याज दरें बढ़ाई हैं यह ब्याज लेने वालों को भी याद नहीं होगा।
एक तरफ महंगाई लगातार बढ़ रही है वहीं भारत के वित्तमंत्री कह रहे हैं कि महंगाई पर जल्द ही नियंत्रण कर लिया जाएगा। इस महीने खाद्य महंगाई दर भी दहाई का आंकड़ा छूने जा रही है। ऐसे में महंगाई पर कैसे नियंत्रण होगा यह समझ से परे है। फिलहाल लोन लेने वाले लोग बढ़ी हुई ईएमआई भरने के लिए तैयार रहें।












Click it and Unblock the Notifications