दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश, जनजीवन अस्त व्यस्त

Rain fury on monsoon's last lap
नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार की तरह ही शुक्रवार को भी रुक रुककर भारी बारिश हो रही है। अनुमान है कि यह बारिश सभी पिछले रिकार्ड को तोड़ देगी। बारिश से दिल्ली सहित एनसीआर में जगह जगह जाम लग गया है, जिससे लोगों को दफ्तर जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। मौसम विभाग ने अभी दो दिनों तक और भारी बारिश की संभावना जतायी है।

आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली और एनसीआर में भारी बारिश हुई। हालांकि एनसीआर में तो कुछ कम रहा पर दिल्ली पूरी तरह से बारिश से साराबोर हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में इस तरह की बारिश 52 साल के बाद हुई है। इस कारण इंदिरा गांधी हवाई अड्डा का टर्मिनल तीन पूरी तरह पानी से भर गया जिससे हवाई यातायात पर भी बुरा प्रभाव पड़ा। मेट्रो, सड़क परिवहन बुरी तरह चरमरा गया। जगह जगह पानी भर गया और जाम लग गया। एयरपोर्ट मौसम विभाग के डायरेक्टर आर के जेनामनी ने बताया कि एयरपोर्ट के इलाके में बादल फटने की वजह से वारिश हुई। हालांकि लोदी रोड स्थित मौसम विभाग के कार्यालय ने इस बात से इंकार किया है कि दिल्ली में किसी प्रकार की बादल फटने की घटना हुई है।

दिल्ली और एनसीआर में इस समय अंधेरा छाया हुआ है। अभी अभी जो सूचना मिल रही है उसके अनुसार, धौलाकुंआ, द्वारिका, महिपाल पुर, पालम, कालिंदीकुंज, मायापुरी, नारायणा, गीता कालोनी, रिंग रोड़ जैसे इलाकों में जाम लगा हुआ है। गाजियाबाद का एनएच 24 भी जाम की चपेट में है। नोएडा के कुछ इलाकों में जाम लगा हुआ है। बारिश का असर ट्रैफिक पर भी बुरी तरह से पड़ा है। मौसम विभाग ने लोगों को बाहर निकलने के दौरान संयम बरतने को कहा है। गौरतलब है कि सितंबर महीने के दिन में दर्ज सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड 16 सितंबर 1904 को 176.5 मिमी बारिश के नाम है। लेकिन गुरुवार को दो घंटें मे ही 120 मिमी बारिश हो गई। आज जिस तरह से बारिश हो रही है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इंद्र देव कुछ ज्यादा ही इस इलाके पर कुपित हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+