पेट्रोल के दाम बढऩे के विरोध में होगा प्रदर्शन : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि जब से कांग्रेस ने देश की बागडोर संभाली है तब से लगातार जनता मंहगाई का बोझ उठाती जा रही है। देश की जनता पर मंहगाई का भार इस कदर बढ़ रहा है कि आम लोगों को बजट ही गड़बड़ा गया है। भाजपा ने कहा कि कुछ दिन पूर्व ही रसोई गैस के दाम बढ़ाए गये और अब पेट्रोल के दाम। देश में मंहगाई जिस प्रकार बढ़ रही है उससे ऐसा लगने लगा है कि केन्द्र सरकार को देश की जनता की कोई चिन्ता ही नहीं है।
उधर प्रदेश के मुख्यमंत्री मायावती ने भी इसे जनविरोधी बताया। मायावती ने कहा कि मंहगाई पर काबू पाना आवश्यक है क्योंकि यह मंहगाई आम लोगों के जीवन पर सीधे प्रभाव डाल रही है। दूसरी ओर सपा ने भी पेट्रोल की बढ़ायी गयी कीमतों पर विरोध जताया












Click it and Unblock the Notifications