कल्याण ने ठुकराया गडकरी का प्रस्ताव

Kalyan Singh refused Gadkari's proposal of re-joining BJP
लखनऊ। भाजपा से दो बार बाहर हुए कल्याण सिंह अब फिर भाजपा में जाना नहीं चाहते। वापसी की अटकलों को विराम देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने उन्हें प्रस्ताव भेजा था, परन्तु उन्होंने साफ इन्कार कर दिया। कल्याण सिंह द्वारा गडकरी के प्रस्ताव की बात उजागरकरने के बाद भाजपा नेताओं ने मौन साध लिया है।

बतौर कल्याण सिंह मानें तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही और चुनाव प्रबंधन के प्रभारी एवं गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ गडकरी का प्रस्ताव लेकर आये थे लेकिन उन्होंने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। कल्याण ने दोहराया कि वह भाजपा में नहीं जाएंगे। भाजपा ने अपने रिश्तों की खटास जाहिर करते हुए उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी की प्रस्तावित रथयात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इससे जनता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भाजपा से जनता का विश्वास पूरी तरह से उठ गया है।

कल्‍याण सिंह ने कहा कि भाजपा नेता राजनाथ सिंह और कलराज मिश्र भी यात्रा पर निकलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं की यात्राएं भाजपा के लिए भले ही फायदेमंद न हो लेकिन जनता का मनोरंजन जरूर होगा। कल्‍याण ने कहा भाजपा को हराने के लिए उसके नेता राजनाथ ङ्क्षसह ही काफी हैं, उनके रहते भाजपा को किसी दुश्मन की आवश्यकता नहीं है। भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा की लड़ाई को मात्र दिखावा बताते हुए श्री सिंह ने किसी का नाम लिए बगैर दावा किया कि छत्तीसगढ़ और झारखण्ड में भाजपा के एक बड़े नेता के बेटों और उसके दोस्तों को करोड़ों रुपए के खनन के पट्टे दिये गये।

उन्होंने दोनों राज्य सरकारों से इस पर श्वेतपत्र जारी करने और इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद कर्नाटक के रेड्डी बंधुओं ने सुषमा स्वराज के बेल्लारी से चुनाव लडऩे के दौरान सारा खर्च किया था। भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने रेड्डी बंधुओं को मंत्री बनवाया था। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के पूर्व मु यमंत्री एच डी कुमार स्वामी का कहना है कि हजारों करोड़ रूपयों की सिंचाई परियोजना में एक कंपनी को ठेका दिलाने के लिये भाजपा के तीन बड़े नेताओं ने करोड़ों रूपए की रिश्वत ली है, जिसका भाजपा ने आज तक इसका खंडन नहीं किया। उन्होंने इसकी भी जांच सीबीआई से कराने की मांग की।

भाजपा के भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बंगारु लक्ष्मण रिश्वत लेते पकड़े गये थे, वह आज भी भाजपा में हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के पूर्व मु यमंत्री वी एस यदियुरप्पा का मामला किसी से छिपा नहीं है। उन्‍होंने कहा कि इन सबसे बावजूद भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ लडने का दंम भर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+