PoK पर घुसपैठ करने वाले चीन को भारत ने धमकाया

India threaten China on Incursion in PoK
दिल्‍ली। अपने दबंग पड़ोसी चीन के साथ भारत ने दबंग तरीका अपनाने का फैसला कर लिया है। पिछले कुछ दिनों से चीन द्वारा पाकिस्‍तान वाले कश्‍मीर में चीन की घुसपैठ जारी है। इस पर भारत ने चीन को कड़े शब्‍दों में इस इलाके से दूर रहने की हिदायत दे दी है। चीन इन इलाकों में हाईवे बना रहा है और बांध का भी निर्माण कर रहा है। भारत के विदेश मंत्री एसएम कृष्‍णा ने चीनी विदेश मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर भारत और पाकिस्‍तान के बीच विवाद वाले इलाके में हो रहे निर्माण को तुरंत बंद करने के लिए कह दिया है।

इससे पहले दक्षिण चीन सागर में तेल निकालने की भारत की गतिविधियों पर चीन ने भारत को चेतावनी दी थी। चीन का कहना है कि भारत उसके समुद्री इलाके से तेल का दोहन कर रहा है। भारत ने चीन की इस प्रतिक्रिया को ठुकराते हुए कहा कि यह अंतर्राष्‍ट्रीय समुद्री इलाका है न कि चीन के अधिकार वाला। गौरतलब है कि भारतीय तेल कंपनी ओएनजीसी और पेट्रो वियतमान एक अनुबंध के तहत दक्षिणी चीन सागर में पेट्रोल और गैस की एक बड़ी योजना पर काम कर रही हैं।

चीन की चेतावनी के बाद भारत ने भी अपना रूख कड़ा कर लिया। भारत ने कह दिया है कि जिस समुद्री इलाके में भारत ने तेल की खोज की है वह चीन का नहीं है और इस पर अंतर्राष्‍ट्रीय नियंत्रण है। इसके साथ ही भारत ने यह भी कह दिया कि वे सीमा पर घुसपैठ करके नियमों का उलंघन न करे। भारत और पाकिस्‍तान के बीच पीओके को लेकर विवाद चल रहा है। यह इलाका पाकिस्‍तान ने गलत तरीके से हथिया रखा है। जिस पर चीन अपना नियंत्रण करने की कोशिशें में लगा हुआ है। जिसके लिए चीन पाकिस्‍तान को कई सुविधाएं मुहैया करा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+