फिर पाकिस्तान से आई कॉल, करो धमाका मिलेगा एक करोड़

अफसरों ने बताया गलत नंबर से कॉल आने का मामला है। हालांकि पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मामले की जानकारी आला अफसरों को दी तो प्रकरण पर जांच शुरू कर दी गई है। फूलचंद भारद्वाज कसबे के ही एक इंटर कॉलेज में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार रात उन्हें एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह पाकिस्तान से बात कर रहा है। फूलचंद का बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने दिल्ली की तरह बम धमाका करने के लिए 25 लाख रुपये का ऑफर दिया। जब फूलचंद ने इनकार किया तो तथाकथित पाकिस्तानी ने एक करोड़ रुपये का ऑफर दिया। साथ ही कहा कि अगर काम करने की इच्छा हो तो एक नंबर देकर कॉल करने को कहा, जो उसके कमांडर का था।
पीड़ित ने मजाक समझकर दिए गए नंबर पर फोन मिलाया तो उस पर भी इसी तरह की बात हुई, जिससे उस लगा कि मामला गंभीर है। फूलचंद देर रात ही जहांगीरपुर कोतवाली में पहुंचे और दारोगा को घटना कीजानकारी दी। दारोगा ने मामला आतंकवादियों से जुड़ा होने के कारण आला अफसरों से संपर्क साधने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। जब यह जानकारी मीडिया के जरिए पुलिस को मिली तो अफसरों के हाथ पाव फूल गए। आनन-फानन में एलआईयू टीम को भेजा गया और जांच कराने के निर्देश दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications