बिहार: 'लालू पासवान' घूस लेते गिरफ्तार

Bihar: Block Education Officer arrested while accepting bribe
पटना। बिहार के गया जिले के बोधगया प्रखंड के शिक्षा अधिकारी लालू पासवान को आज बिहार राज्य सतर्कता अन्वेषण ब्यूरो ने रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार शिक्षा अधिकारी से पूछताछ कर रही है। वैसे यह गया जिले में पहला ऐसा मामला है जबकिसी अधिकारी को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया हो।

सूत्रों की मानें तो वह एक व्‍यक्ति से बकाया वेतन के भुगतान के बदले 40 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। उस व्‍यक्ति ने कैश के स्‍थान पर जैसे ही उन्‍हें चेक थमाया मौके पर पहले से मौजूद जांच टीम ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया। अनवेषण ब्‍यूरो के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शशिरंजन ने विभाग में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि शिक्षा अधिकारी लालू पासवान उनकी बकाया राशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं।

अपनी लिखित शिकायत के माध्‍यम से उन्‍होंने बताया कि बकाया राशि भुगतान करने के एवज में पासवान ने उनसे 40 हजार रुपये रिश्‍वत के तौर पर मांगी है। ब्‍यूरो ने मामले को गंभीरता से लिया और फौरन एक टीम गठित किया गया। टीम गुप्‍त रूप से उनके दफ्तर पहुंच गई और लालू पासवान को 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। रंगे हाथ गिरफ्तार किये गये पासवान ने पुलिस को बताया कि उन्‍हें फंसाने की साजिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+