अब गुजरात व मुम्बई की लग्ज़री बसें आतंकियों के निशाने पर: सुरक्षा एजेंसियां

बसों में सवार करने वाले यात्रियों के सामान की जांच बढ़ा दी गई है। बस अड्डों पर भी जांच के लिए पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। हाल ही में आतंकवादियों ने धमकी देकर मुम्बई और गुजरात को मुख्य निशाना बनाने की बात कही थी। इसमें मुम्बई स्थित शिवाजी एयरपोर्ट और गुजरात में बड़े मॉलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद से वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।
7 सितंबर को दिल्ली पर हुए बम धमाके के बाद मुम्बई और गुजरात में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आतंकवादियों के निशाने पर गुजरात और मुम्बई के वीआईपी ठिकाने हैं। 13 जुलाई को आतंकवादियों ने बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दिया था। जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।












Click it and Unblock the Notifications