जमीनी विवाद में जल उठा राजस्‍थान का भरतपुर, 9 की मौत

Rajasthan: Nine killed in Bharatpur violence, curfew imposed
जयपुर। मामूली सी एक बात को लेकर बुधवार को अचानक राजस्‍थान का एक जिला आग में जलने लगा। दो पक्षों में हुई जमकर फायरिंग में 9 लोगों की जान चली गई। जैसे-जैसे समय गुजर रहा है घटनास्‍थल से अधजले शवों के मिलने की खबरे आ रही है। ऐसे में लाज़मी है कि मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है। जिले के सात कस्‍बों में कर्फ्यू लगा दिया गया है और सीमावर्ती इलाकों को सील कर दिया गया है।

मामला राजस्‍थान के भरतपुर जनपद के गोपालगढ़ कस्‍बे की है। हुआ यूं कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये और लाठी ड़ण्‍डे लेकर एक दूसरे को मारने निकल पड़े। मामला तबतक नियंत्रण में था जबतक कोई बयानबाजी नहीं हुई थी। मगा एक धार्मिक स्‍थल से उत्‍तेजक भाषण दिये जाने के बाद हालत बिगड़ गया और फिर उसपर नियंत्रण कर पाना मुश्किल हो गया।

स्‍थानीय लोग हिंसक हो गये और जमकर फायरिंग शुरु कर दी। दुकानों को भी आग के हवाले कर दिया गया। इस फायरिंग में अभी तक 9 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। मगर जैसे जैसे इलाके की आग ठंडी हो रही है अधजले शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है।

हालत को काबू में करने के लिये भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर व अलवर की पुलिस ने पूरे मेवात को छावनी में तबदील कर दिया है। पुलिस ने गांव में भारी पैमाने पर हथियार जमा होने की सूचना मिलने के बाद एक धार्मिक स्थल समेत गांव के घर-घर में तलाशी लेने का खाका तैयार कर लिया है। राहत वाली बात बस इतनी सी है कि बीती रात से ही इलाके में तेज बारिश का दौर जारी है, जिससे तनाव की तपिश कुछ मंद पड़ी सी जान पड़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+