कन्नौज जा रहीं उमा भारती पुलिस हिरासत में

Uma Bharati
लखनऊ। कन्नौज के गुरसहायगंज क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से चार बच्चों की मौत हो गयी। मौत के बाद पुलिस व लोगों में संघर्ष हुआ। घटना के उपरान्त गुरसहायगंज जाने का प्रयास कर रही भाजपा नेता एवं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को गुरसरायगंज से पहले ही हिरासत में ले लिया। उमा भारती के अतिरिक्त घटनास्थल की ओर जाने का प्रयास कर रहे भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव ङ्क्षसह और सचिव मेजर सुनील द्विवेदी को कानपुर देहात के बिल्हौर में हिरासत में लिया गया।

कन्नौज के सांसद व समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। श्री यादव ने कहा कि घटना के बाद पुलिस ने लापरवाही दिखायी तथा फौरी तौर पर ट्रक चालक के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की और न ही चालक को खोजने के उचित प्रयास किए गय। यदि प्रशासन ने सही कदम उठाया होता तो दुर्घटना के बाद की घटनाओं को रोका जा सकता था अपर पुलिस अधीक्षक शकीलुज्जमा के अनुसार पुलिस व लोगों के बीच संघर्ष उस वक्त हो गया जब पुलिस मृतक बच्चों के शव को पुलिस पोस्टमार्टम कराने ले जा रही थी।

घटना राजनीतिक रूप न ले इसके लिए प्रशासन ने जोड़तोड़ कर लोगों को समझाना शुरू कर दिया। बावजूद इसके राजनेताओं ने तत्काल प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। उधर जब भाजपा नेत्री उमा भारती को घटना की जानकारी हुई तो उनका काफिला घटनास्थल की ओर बढ़ चला। लेकिन स्थानयी प्रशासन को इसकी खबर लग गयी। प्रशासनिक अधिकारियों अधिकारियों ने औरैया में उमा भारती के काफिले को रोक उनसे वापस जाने का कहा। प्रशासनिक अधिकारियों का तर्क था कि गुरसहायगंज क्षेत्र के हालात ठीक नहीं हैं जिस कारण उन्हें वहां जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।

उमा भारती वहां जाने की जिद पर अड़ी थीं जिसे देखते हुए पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सुश्री भारती का कहना था कि बुधवार को औरैया जिले के विधूना में उनका एक कार्यक्रम है जिस कारण वह अपने समर्थकों के साथ गुरसहायगंज जा रही है लेकिन पुलिस उनकी किसी भी बात को मानने को तैयार नहीं थी। पुलिस ने उन्हें कमलापुर के पास हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार गुरसहायगंज में धारा 144 लगी है जिस कारण सुश्री भारती को हिरासत में लिया गया। दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव ङ्क्षसह और सचिव मेजर सुनील द्विवेदी को कानपुर देहात के बिल्हौर में हिरासत में लिया गया वह दोनों भी गुरसहायगंज जाना चाहते थे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेदार है लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+