पेट्रोल 3 रुपए महंगा, आधी रात से लागू होंगी कीमतें

पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने के पीछे तेल कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों का हवाला दे रही हैं। डॉलर के मुकाबले रुपया भी कमजोर हुआ है जिसे पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। अगर अब पेट्रोल की कीमतों पर गौर करें तो यह 70 रुपए प्रतिलीटर के ऊपर पहुंच गया है। सरकार ने 2010 में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत नियंत्रण करने का अधिकार तेल कंपनियों को दे दिया था। जिसके बाद सरकार के साथ बैठक कर तेल कंपनियां तेल की कीमतें बढ़ा देती हैं।
पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों की मार आम जनता को झेलनी पड़ सकती है। तेल कंपनियों का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ जाने की वजह से उन्हें प्रति लीटर लगभग 2 रुपए का नुकसान हो रहा है। जो डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने पर और बढ़ गया था। अब रुपए की कमजोरी के बाद आरबीआई कर्ज भी महंगा कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications