आखिर किसके लिये ले रहें हैं उमर अब्‍दुल्‍ला पत्‍नी से तलाक?

Chief Minister Omar, Wife File for Divorce after 17 Years of Marriage
श्रीनगर। श्रीनगर से राजधानी दिल्‍ली तक और देश के राजनीतिक गलियारे में इस समय उमर अब्‍दुल्‍ला के वैवाहिक जीवन को लेकर गॉसिप की खबर तेज है। इतना ही नहीं सत्‍ता के गलियारे से लेकर सोशल सर्कल तक भी यह चर्चा है कि जम्‍मू कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला और उनकी पत्‍नी पायल के बीच खटपट चल रही है। बात सिर्फ खटपट तक हो तो भी ठीक चर्चा का बाजार तो यहां तक गरम है कि दोनों एक दूसरे से तलाक लेने की सोच रहे हैं और उसके बाद उमर अब्‍दुल्‍ला दूसरी शादी करने की मूड में हैं।

आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि उमर अब्‍दुल्‍ला की पत्‍नी पायल अपने दो बेटों के साथ दिल्‍ली में रहती हैं। पिछले कुछ तक उमर उनसे मिलने दिल्‍ली आते रहते थे मगर अब ना तो वह दिल्‍ली आतें हैं और ना ही उनकी कोई खबर लेते हैं। अब अगर उन्‍हें दिल्‍ली आना भी होता है तो वह अकबर रोड स्थित पायल के घर न रुक कर अपने पिता केंद्रीय मंत्री फारुख अब्‍दुल्‍ला के सफदरगंज रोड स्थित निवास यानि की जम्‍मू-कश्‍मीर भवन में ठहरते हैं। मालूम हो कि पिछले दिनों ही इस भवन को मुख्‍यमंत्री के रहने योग्‍य बनाया गया है।

सूत्रों की मानें तो यह भी बात सामने आ रही है कि उमर और पायल अपनी मर्जी से अलग हो रहे हैं। जल्‍द ही दोनों कानूनी रूप से अलग हो जायेंगे। मतलब कि दोनों में तलाक हो जायेगा। कारण के बारे में कहीं भी कोई चर्चा नहीं है। नजदीकी सूत्रों ने कारण के संबंध में चुप्‍पी साध ली है। हालांकि सूत्रों ने यह पुष्टि जरुर की है कि उमर की दूसरी शादी को लेकर बात चल रही है।

उमर की दूसरी बेगम को लेकर दो नामों पर चर्चा है। एक नाम मीडिया हस्‍ती से जुड़ी हुई है। बताया तो यह भी जा रहा है कि यह मीडिया हस्‍ती उमर की भी पंसद है। वहीं दूसरा नाम राज्‍य सरकार के गृह राज्‍य मंत्री नासिर असलम वानी की बहन का है। यह पसंद उमर के पिता फारुख की बताई जा रही है। खबर तो यह भी है कि नासिर, उमर के भी काफी विश्‍वस्‍त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+