अमर सिंह की मानसिक हालत ठीक नहीं : एम्स
नई दिल्ली। कैश फॉर वोट मामले में तिहाड़ जेल में बंद अमर सिंह की किडनी में नहीं दिमाग में परेशानी है इसलिए उन्हें मनोचिकित्सक की जरूरत है। ये कहना है एम्स का जहां अमर सिंह को भर्ती कराया गया था। बुधवार को एम्स की ओर से अमर सिंह की मेडिकल रिपोर्ट को तीस हजारी कोर्ट को सौंप दिया गया।
रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा गया है कि किडनी में परेशानी के चलते अमर सिंह को उल्टियां और दस्त हो रही है। लेकिन इससे कहीं ज्यादा अमर सिंह को चितां और बैचेनी परेशान किये हुए हैं इसलिए उन्हें तत्काल मनोचिकित्सक की जरूरत है। एम्स प्रशासन के अलावा तिहाड़ जेल प्रशासन ने भी अमर सिंह की मेडिकल रिपोर्ट तीस हजारी कोर्ट को सौंपी है।
आज किसी भी वक्त तीस हजारी कोर्ट अमर सिंह की बेल पर सुनावई कर सकता है। आपको बता दें कि सोमवार को अमर सिंह को तिहाड़ जेल से एम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी किडनी में परेशानी थी। कैश फॉर वोट मामले में अमर सिह इन दिनों न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें 15 सिंतबर तक हिरासत में रखने का आदेश है। गौरतलब है कि जुलाई 2008 में संसद में विश्वास मत से पहले सांसदों को रिश्वत देने के आरोप में बीते 6 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।













Click it and Unblock the Notifications