पूर्व विधायक पुत्तू अवस्थी अब कांग्रेस में

Congress flag
लखनऊ। विभिन्न दलों की सैर कर चुके बाराबंकी के पूर्व विधायक पुत्तू अवस्थी कांग्रेस में शामिल हो गये। इनके साथ ही एक पूर्व विधायक व अन्य दो लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। राज्य में होने वाले विधान सभा चुनाव से पूर्व विधायकों व नेताओं का दल बदल शुरू हो चुका है। इसी क्रम में पूर्व विधायक व कार्यकर्ताओं ने दल बदल दिया।

कांग्रेस प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने इस बात की पुष्टि। करते हुए बताया कि बाराबंकी के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ अवस्थी उर्फ पुत्तू अवस्थी एवं वाराणसी के उत्तरी शहर से पूर्व विधायक राबिया कलाम कांग्रेस में शामिल हुई हैं। इन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा अखिल भारतीय पाल महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. यशपाल बघेल एवं योगेन्द्र ङ्क्षसह फौजदार ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

सपा ने अपने 12 प्रत्‍याशियों की घोषणा की

प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने आज 12 और प्रत्याशी घोषित किये हैं। इसके साथ ही पार्टी 403 सीटों में से 384 सीटों के लिये प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज जिन नामों की घोषणा की उनमें बुलंदशहर से सुजात आलम, शिकारपुर से मुकेश शर्मा, मॉट से संजय शर्मा, बलदेव (सुरक्षित) से राजकुमार नट, बांदा से नवल किशोर शिवहरे, नानपारा से रामहर्ष यादव, महसी से डा. राजेश तिवारी, घोसी से सुधाकर सिंह, बदलापुर से राज नारायण बिंद, जौनपुर से जावेद अंसारी, मुंगराबादशाहपुर से विनोद सिंह और जफराबाद से सचेन्द्र त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा सगडी विधानसभा सीट पर पूर्व घोषित प्रत्याशी वंश बहादुर की जगह अभय नारायण पटेल को उम्‍मीदवार बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+