बदमाशों ने बाप-बेटे को गोलियों से भूना

Father-son shot dead in Uttar Pradesh
लखनऊ। वर्चस्व की जंग की भेंट चढ़े एक बाप बेटे को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। इटावा के निवाणी कला गांव में आटा चक्की के बाहर बैठे बाप बेटे पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलायी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। दिन दहाड़े हुई इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है तथा पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

इटावा के बकोवर थानान्तर्गत मंगलवार को निवाणी कला गांव निवासी 65 वर्षीय श्रीकृष्ण विशेश्वर अपनी आटा चक्की के बाहर बैठे थे। विशेश्वर के साथ उसका बेटा जितेन्द्र कुमार भी बैठा था। इसी वक्त मोटरसाइकिल सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। बदमाश मौके से फरार हो गये। गोली लगते ही जितेन्द्र की मौके पर मौत हो गई और उसके पिता श्रीकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे गांव वाले घायल श्रीकृष्ण को अस्पताल ले लगे।

गांव वालों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन तब तक बाप बेटे की मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि श्रीकृष्ण का नगला बक्शी गांव में रहने वाले ठाकुर तिलक सिंह के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद था। करीब छह वर्ष पूर्व श्रीकृष्ण के बेटे राजू की हत्या की गई थी। करीब ड़ेढ वर्ष पहले ठाकुर तिलक सिंह की हत्या हुई थी। तिलक सिंह के परिवार वालों को शंका थी कि श्रीकृष्ण के परिवार वालों ने हत्या की है, जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+