आर्थिक मंदी में गरीब हुए अमेरिकी

टीओआई के मुताबिक सर्वे में 2009 में 43.6 मिलियन लोग गरीबी रेखा से नीचे रह रहे थे। जबकि 2010 के अंत में यह आंकड़ा 46.2 मिलियन तक पहुंच गया है। ये आंकड़े बताते हैं कि पिछले 50 सालों में अमेरिका में गरीबी की दर सबसे ज्यादा बढ़ी है। इस सर्वे में आमदनी, गरीबी और हेल्थ के लिए अपनाई जाने वाली पॉलिसीज को भी शामिल किया गया है।
अमेरिका में गरीबी रेखा के मानकों पर अगर गौर किया जाए तो वहां हर आदमी की सालाना आमदनी 11139 यूए डॉलर यानिकि 5 लाख रुपए से ज्यादा होनी चाहिए। इसके अलावा 4 लोगों का परिवार चला रहे इंसान की सालाना आमदनी 22314 अमेरिकी डॉलर यानि 10 लाख रुपए होनी चाहिए। आंकड़ों के मुताबिक मंदी के बाद से लोगों की आमदनी में 6 से लेकर 7 फीसदी तक की गिरावट आई है।












Click it and Unblock the Notifications