माशूका के चक्‍कर में मारा गया लश्‍कर का खूंखार आंतकवादी

Jammu-Kashmir: Lashkar-e-Toiba most wanted Terrorist killed in encounter
श्रीनगर। काफी लंबे समय से कश्‍मीर में सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिये सिर दर्द बना लश्‍कर-ए-तैयबा का डिवीजलन कमांडर अब्‍दुल्‍ला यूनी मंगलवार को सोपोर में मारा गया। पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में एसपी सोपोर भी जख्‍मी हो गये। उन्‍हें ग्रेनेड के छर्रे लगे हैं। मामले पर नजर डालें तो अब्‍दुल्‍ला यूनी अपनी माशूका के चक्‍कर में जिंदगी से हाथ धो बैठा। यूनी करीब दो दर्जन निर्दोष नागरिकों की हत्‍या के अलावा सुरक्षाबलों पर बीसियों हमलों में शामिल रहा है।

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अब्‍दुल्‍ला यूनी का असली नाम अजहर मलिक है। उसके पिता का नाम रियाज मलिक तथा व‍ह मूल रूप से पाकिस्‍तान के मूल्‍तान शहर का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम मुखबिरों ने सूचना दी कि यूनी रात को सोपोर के एक इलाके में अपनी माशूका तबस्‍सुम से मिलने जा रहा है। मुखबिर ने पुलिस ने बताया वह रात को वहीं रुकने वाला है। सूत्रों की मानें तो यूनी ने तबस्‍सुम से शादी भी कर ली थी।

सूचना पाकर सुरक्षाबलों ने फौरन घेराबंदी कर ली। सुरक्षाबलों को देखकर यूनी पास ही स्थित एक महिला के घर में छुप गया। इसके बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने मिलकर ऑपरेशन को आगे बढ़ाया और क्रास फायर के दौरान यूनी को मार गिराया। यूनी उस समय अपने साथियों के साथ था। साथियों ने अपने कमांडर को बचाने के लिये कवर फायर दिया मगर वह नाकाम रहे। खैर पुलिस के हाथों से बच निकलने में उसके साथी कामयाब हो गये। पुलिस और सुरक्षाबल उनको जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिये अभियान चला रही है। मुठभेड़ के दौरान छर्रे लगने से एसपी जख्‍मी हो गये जिन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।

अब्‍दुल्‍ला यूनी की करतूतें

अजहर मलिक बोले तो अब्‍दुल्‍ला यूनी लश्‍कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्‍य था। वह अपने संगठन को भारत में पूरी तरह से कायम कर देने का संकल्‍प ले चुका था। पुलिस अधिकारियों की मानें तो वह संगंठन के लिये इतना वफादार था कि उसे डिवीजनल कमांडर बना दिया गया था। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 2005 से कश्मीर में सक्रिय अब्दुल्ला यूनी ने ही अप्रैल में श्रीनगर में एक मस्जिद के बाहर बम धमाके में जमायत-ए-अहल-ए-हदीस के प्रमुख मौलाना शौकत की हत्या की साजिश रची थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+