सरकारी दावों के बाद भी महंगाई 9.78 फीसदी हुई

महंगाई दर को नियंत्रित करने के लिए आरबीआई पहले ही कर्ज महंगा कर चुकी है। अब ऐसी उम्मीद है कि कर्ज महंगाई में और बढ़ोत्तरी कर सकती है। पिछले कुछ महीनों में खाद्य पदार्थों की कीमतों में भारी उछाल आया है जिससे महंगाई दर बढ़ती जा रही है। फलों की कीमतों में पिछले एक साल में 23 फीसदी की बढ़ोत्तरी आई है। सब्जियों में प्याज तो आम लोगों की सब्जी से गायब होता जा रहा है। प्याज की कीमतें लगभग दो गुनी हो गई हैं और इसकी कीमतों में 45 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।
दालों की कीमतों में भी लगभग 18 फीसदी की बढ़ोत्तरी आई है। दूध के दाम पिछले 2 महीने में ही 15 फीसदी तक बढ़ गए हैं। 2 महीने पहले सरकार ने डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दी थीं जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थों की कीमतों पर पड़ा है। माल ढ़ुलाई में हुई बढ़ोत्तरी के कारण खाने की जरूरी चीजों के दाम बढ़ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications