अमर सिंह से मिलने पहुंचे धनंजय सिंह, कहा हालत चिंताजनक
उनका इलाज अभी भी चल रहा है और उनकी स्थिति गंभीर बनीं हुई है। अमर सिंह से मिलने पहुंचे उनके पुराने साथी और जौनपुर से सांसद धनंजय सिंह। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया। उन्हें अमर सिंह को केवल बाहर से ही देखना पड़ा। जिसको देखने के बाद अमर सिंह की हालत पर गंभीर चिंता जतायी और तिहाड़ जेल प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। धनंजय सिंह ने कहा कि अमर सिंह को दुश्मनी के तहत पकड़ा गया है वो तो निर्दोष हैं।
जिस तरह 2 जी घोटाले में ए राजा को पकड़कर सारा दोष उन पर मढ़ दिया उसी तरह अमर सिंह को पकड़कर कैश फॉर वोट मामले को भटकाने की कोशिश की जा रही है। जो कि एकदम गलत है। अमर सिंह का स्वास्थ्य काफी खराब है उगर उन्हें जल्द ही बेल नहीं दी गयी तो हलात खराब हो सकती है। गौरतलब है कि अमर सिंह की बेल पर आज दोपहर दो बजे तक फैसला आ सकता है।
सोमवार को उनके बेल पर सुनावई तो हुई लेकिन कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। गौरतलब है कि साल 2008 में यूपीए सरकार को बचाने के लिए भाजपा सांसदो को पैसे देकर खरीदने रका आरोप अमर सिंह पर लगा है।













Click it and Unblock the Notifications