अमर सिंह की बेल पर फैसला सुरक्षित, आज भी रहेगें जेल में
अदालत में अमर सिंह की तरफ से वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी पेश हुए। उन्होंने अमर सिंह की बीमारी का हवाला देते हुए अदालत से उनकी जमानत याचिका मंजूर करने को कहा। वहीँ अभियोजन पक्ष के वकील ने इस बात का विरोध किया और कहा कि क महज स्वास्थ्य के आधार पर किसी को बेल नहीं दी जा सकती है।
गौरतलब है कि 9 सिंतबर को तीस हजारी कोर्ट ने अमर सिंह की पूरी मेडिकल रिपोर्ट मांगी थी लेकिन पुलिस ने अधूरी रिपोर्ट ही जमा की थी ब्लड और यूरिन रिपोर्ट पुलिस ने जमा नहीं की थी। जिसको जमा करने के लिए पुलिस ने 12 सिंतबर तक का समय मांगा था। जिसके चलते आज रिपोर्ट पेश की गई और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया।
आपको बता दें साल 2008 में यूपीए सरकार को बचाने के लिए भाजपा सांसदो की खरीद-फरोख्त हुई थी जिसे खरीदने के लिए पैसे भेजने का आरोप अमर सिंह पर हैं। अमर सिंह के अलावा भाजपा के दो नेता कुलस्ते और भगोरा को भी जेल हुई है। अमर सिंह को 6 सितंबर को जेल भेजा गया था। अमर सिंह ने खराब सेहत का हवाला देकर बेल की अर्जी दी थी जिस पर आज सुनवाई हुई है।













Click it and Unblock the Notifications