भ्रष्टाचार मुद्दे पर भाजपा ने कसी कमर, चुनावी इलाकों से निकालेगी रथयात्रा

लेकिन शुरूआत वो वहीं से करने जा रही है जहां से उसे सीधे तौर फर फायदा हो सकता है। भाजपा ने अपनी रथयात्रा के लिए उन स्थानों को चिन्हित किया है, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। मतलब यह की भाजपा की रथयात्रा उत्तर प्रदेश से शुरू होगी।
ऱविवार को इसी बात को लेकर भाजपा ने अपनी पार्टी की बैठक की। ये बैठक आडवाणी के ही घर पर हुई। जो करीब तीन घंटे तक चली। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी, वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, अनंत कुमार अन्य नेता मौजूद थे। इस बैठक में इस बात पर भी विचार किया गया कि रथयात्रा की कमान किस के हाथों में होगी और कब होगी।
खैर अभी तक पार्टी की ओर से कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन पुरोधाओं की मानें तो भाजपा की रथयात्रा वाकई में राजनीति के पटल पर उठापटक कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications