हरियाणा : युवक का बस स्टैंड पर मर्डर

पुलिस विभाग की फोरंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया। पुलिस टीम ने जांच करने पर पाया की मृतक शेर सिंह के गर्दन की एक साइड पर किसी तेज धारदार हथियार से वार कर गर्दन की नस को काट दिया गया है। जानकारी के अनुसार गांव बड़ोपल के बस स्टैंड पर चाय रामू टी स्टाल के नाम से दुकान चलाने वाला 55 वर्षीय पूर्ण पुत्र रघुराम सैनी शनिवार की प्रात: 6 बजे के लगभग अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो उसने देखा की एक युवक उसकी दुकान के बाहर रखे तख्त पर सोया है।
पूर्ण ने समझा की कोई शराबी नशे में धुत सोया हुआ है। जब हिलाने डुलाने पर भी युवक नही जागा तो पूर्ण ने दुकान के पास से ही मंदिर जा रहे दलीप पुत्र बदरी प्रसाद को अवाज देकर बुलाया। दलीप व पूर्ण ने युवक के पास देखा तो उन्होंने पाया की युवक की गर्दन कटी हुई थी और खून भी फैला हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
नशे का आदी था मृतक शेर सिंह
गांव माजरा से घटनास्थल पर पहुंचे मृतक शेरसिंह के भाई बलबीर सिंह बगड़ावत ने मृतक की पहचान कर ली। बलबीर बगड़ावत ने पुलिस टीम को बताया की शेरसिंह नशे का आदी था वह हर तरह का नशा करता था। नशे की आदत के चलते वह लोगों के खेतों व घरों से सामान भी चोरी कर लिया करता था। बलबीर ने पुलिस को यह भी बताया की मृतक बलबीर 8 सितंबर की शाम से घर से लापता था। बड़ोपल पुलिस चौकी में मृतक शेरसिंह के भाई बलबीर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध हत्या के आरोप में धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications