निशंक पहुंचे दिल्ली, आज दे सकते हैं इस्तीफा

दिल्ली स्टेशन पर जब निंशक उतरे तो उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और वो अपनी गाड़ी में बैठकर चले गये। ये बात ये सोचने पर मजबूर करती है कि निशंक को चुप रहने के लिए कहा गया है। फिलहाल भाजपा ने अभी तक उत्तराखंड के सीएम को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य में लोग मौजूदा सीएम रमेश पोखरियाल निशंक से खुश नहीं हैं। उन्होंने जबसे कमान संभाली है तब से ही उनके ऊपर भ्रष्टाचार समेत कई आरोप लग चुके है। इसलिए टीवी न्यूज चैनलों के मुताबिक निशंक को सीएम पद से हटाया जा सकता है जिसकी घोषणा आज यानी शनिवार को हो सकती है।
नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन गडकरी के आवास पर गुरूवार को करीब ढाई घंटे एक बैठक हुई जिसमें निशंक के नेतृत्व को लेकर बहस की गई। दरअसल एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक निशंक से लोग बहुत ज्यादा दुखी और परेशान है। इसलिए भाजपा अगले चुनावों तक निशंक को सीएम पद से हटाने का मन बना रही है।
निशंक की जगह ये पद पू्र्व सीएम बी एस खंडूरी या भगत सिंह कोश्यारी को मिल सकता है क्योंकि दोनों ही राजनीति के मंझे हुए कलाकार हैं और अब दोनों ही लोगों के बीच में सुलह हो चुकी है। आपको बता दें कि भगत सिंह कोश्यारी के विरोध के चलते खंडूरी को सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी और खंडूरी की जगह निशंक को सीएम बनाया गया था, खैर ये बात और है कि निशंक खंडूरी के ही चुने गये उम्मीदवार थे।
लेकिन खबर ये आ रही है कि खंडूरी को भाजपा सीएम पद सौंपना चाहती है और कोश्यारी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है क्योंकि अगले साल उत्तराखंड में प्रदेश चुनाव होने वाले हैं और कोश्यारी की उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में काफी अच्छी पैठ है। देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा आज क्या कदम उठाती है।












Click it and Unblock the Notifications