अन्‍ना ने दिया सरकार को इंजेक्‍शन, कहा सांसदों का घेराव करे जनता

Team Anna to meet at Ralegan Siddhi to plan strategies
दिल्‍ली। अन्‍ना के आंगन (रालेगण सिद्धि स्थित उन‍का आवास) में कोर ग्रुप की होने वाली बैठक में हिस्‍सा लेने के लिये किरण बेदी और अरविंद केजरीवाल और शुक्रवार की शाम ही रालेगण पहुंच गये। आज सुबह 10 बजे शुरु हुई। खैर यह बात बैठक की रही मगर आपको बता दें कि रामलीला में अपनी हुंकार से सरकार की कुर्सी तक को हिला कर रख देने वाले समाज सेवी और गांधीवादी अन्‍ना हजारे ने शुक्रवार को ए‍क बार फिर हुंकार भरी।

अन्‍ना ने अपने कोर ग्रुप की बैठक से पहले सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता लोकपाल बिल का विरोध करने वाले नेताओं का घेराव करे। मालूम हो कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ रामलीला मैदान में अनशन के दौरान अन्‍ना ने सांसदों के घेराव की बात कही थी। अन्‍ना ने कहा कि मजबूत लोकपाल को पास करने में आनाकानी होगी तो फिर आंदोलन होगा। उल्‍लेखनीय है कि आज सुबह से अन्‍ना की कोर ग्रुप की बैठक शुरु हो गई है।

और ऐसा बताया जा रहा है कि बैठक में आंदोलन के आगे की दिशा, संगठन को मजबूत करने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। यह बैठक रविवार शाम तक चलने की उम्‍मीद है। इस बैठक में 22 लोगों को बुलाया गया है जिनमें से चार लोग ग्रुप में नये शामिल हुए हैं। ग्रुप में शामिल नये लोगों के नाम का खुलासा तो नहीं हो सका है मगर ऐसी उम्‍मीद जताई जा रही है कि आज शाम 4 बजे होने वाले कांफ्रेस में केजरीवाल उनके नाम का खुलासा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+