जनता का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार अन्ना को किसने दिया : शशि थरूर
नई दिल्ली। आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी से विवादों के बाद सुर्खियों में आये नेता शशि थरूर ने समाजसेवी अन्ना हजारे पर जमकर निशाना साधा है। शशि थरूर ने कहा कि ये बात बिल्कुल सही है कि देश भ्रष्टाचार में लिप्त होता जा रहा है।
देश को अब इस रोग से मुक्ति चाहिए लेकिन इसका मतलब ये तो नहीं कोई व्यक्ति विशेष इस बात का फायदा उठाकर जनता का प्रतिनिधित्व करने लगे। अन्ना और अन्ना की टीम यही कर रही है। क्योंकि हमारे संविधान में लिखा है कि जब तक कोई व्यक्ति चुनाव जीतकर नहीं आता है तब तक वो जनता का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता है।
शशि थरूर ने सीधे तौर पर कहा कि अन्ना की मुहिम में शामिल लोगों से इस बात का एहसास होता है कि जनता वाकई में भ्रष्टाचार के खिलाफ है, ये एक अच्छी बात है लेकिन सीधे-सादे लोगों की भावनाओं से खेलने का अन्ना और अन्ना टीम को कोई हक नहीं है। इंदिरा नेशनल सेंटर फॉर द आर्टस के एक सेमिनार में थरूर ने ये बातें कहीं।













Click it and Unblock the Notifications