मुलायम, अमिताभ व राज बब्‍बर ने अमर सिंह को धोखा दिया: जया प्रदा

Mulayam, Amitabh and Raj Babbar dumped Amar Sing: Jaya
दिल्‍ली। जिस समय अमर सिंह से सभी ने किनारा कर लिया उस समय पूर्व फिल्‍म अभिनेत्री और सांसद जया प्रदा उनके समर्थन में आ खड़ी हुई हैं। जय प्रदा ने कहा कि मुलायम सिंह, अमिताभ बच्‍चन और राज बब्‍बर ने अमर सिंह को धोखा दिया है। उन्‍होंने कहा कि अगर अमर‍ सिंह ने अपना मुंह खोला तो कई बड़ी हस्‍ितयों की काली करतूतों से पर्दा उठ जाएगा। बच्‍चन और बब्‍बर पर टिप्‍पणी करते हुए जया प्रदा ने कहा कि जब इन दोनों को अम‍र सिंह की जरूरत थी तो ये उनके आगे-पीछे घूमा करते थे।

जिस समय अमिताभ बच्‍चन माली तंगी में चल रहे थे उस समय अमर सिंह ने ही उन्‍हें सहारा दिया था लेकिन आज वे उनकी मदद में आगे नहीं आ रहे हैं। उन्‍होंने राज बब्‍बर और आजम खां को भी धोखेबाज करार दिया। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधते हुए जया ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में सपा की सरकार अमर सिंह की वजह से ही बनी थी। मुलायम सिंह ने उनका इस्‍तेमाल करके उन्‍हें छोड़ दिया। उन्‍होंने कहा कि हमें इस देश की न्‍याय व्‍यवस्‍था में विश्‍वास है और अमर सिंह जल्‍द ही जेल से बाहर आ जाएंगे।

फिलाहल तीस हजारी कोर्ट ने अमर सिंह को बेल नहीं दी है। अब वे 12 सितंबर तक के लिए बेल नहीं दी है। सपा सासंद और अमर सिंह की सहयोगी जय प्रदा आज उनसे मुलाकात करने तिहाड़ जेल पहुंची थीं। अमर सिंह 2008 में मनमोहन सिंह की सरकार के विश्‍वासमत के दौरान संसद में हुए नोट कांड में मुख्‍य आरोपी ठहराए गए हैं। जिसके बाद उन्‍हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+