दिल्ली बम ब्लास्ट: 'मेल के खेले' में फंसी जांच एजेंसिंयां
दिल्ली।
दिल्ली हाई कोर्ट धमाके को लेकर मेल के खेल में जांच एजेंसियां फंस गईं हैं। धमाके के तार खंगालने में लगी नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को एक और मेल मिला है। इस तरह इस मामले में जिम्मेदारी को लेकर भेजे गये मेल की संख्या तीन हो गई है। आपको बताते चलें कि बम धमाके के बाद हूजी की तरफ से भेजे गये मेल को लेकर जांच चल रही थी कि इंडियन मुजाहिद्दीन ने मेल भेज कर धमाके की जिम्मेदारी ले ली। हूजी और इंडियन मुजाहिद्दीन के मेल को लेकर असमंजश में पड़ी जांच एजेंसी को तीसरा मेल मिला है। id="toptextpromo">तीसरा
मेल मिलने के बाद जांच एजेंसी बुरी तरह से उलझ गईं हैं। वहीं दूसरी तरफ आईएम ने जो मेल भेजा है उसका पता कर लिया गया है। वह मेल पश्चिम बंगाल से भेजा गया था। गौरतलब है कि तीसरा मेल जो मिला है उसे जानने के बाद दिल्ली सहित पूरे देश में हाई एलर्ट कर दिया गया है। तीसरे मेल में आतंकी संगठनों ने धमकी दी है कि आगामी कुछ समय में वह अहमदाबाद में एक बड़ा विस्फोट करने वाले हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सूत्रों
की मानें तो तीसरे मेल के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है। जानकारी के अनुसार एनआईए ने टीम गठित कर लिया है और संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है। इसी बीच यह भी खबर आ रही है कि पश्चिम बंगाल से जो मेल भेजा गया है उस संबंध में कोलकाता में पुलिस की उच्च स्तरीय बैठक चल रही है। वहीं आईबी ने अलर्ट किया है कि बांग्लादेश की सीमा की तरफ से 5 आतंकवादी भारत में घुस आये है जिनका मकसद भारत के अमन चैन में दहशत फैलाना है।











Click it and Unblock the Notifications