सुबह 3 बजे हुई सोनिया की वतन वापसी, यूपीए ने ली राहत की सांस

Sonia Gandhi
नई दिल्ली। आखिरकार यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की वतन वापसी हो गई है। वो सुबह करीब 3 बजे दिल्ली लौट आयी हैं। उनके साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी थी। गौरतलब है कि सोनिया गांधी पिछले चार हफ्तों से भारत के बाहर न्यूयार्क में थी। उन्हें इलाज के लिए वहां भर्ती कराया गया था।

लेकिन वो किस बीमारी के इलाज के लिए वहां गयीं थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। लेकिन जो खबर आ रही थी उसके मुताबिक सोनिया गांधी न्यूयार्क के एक ऐसे अस्पताल में भर्ती थी जहां कैंसर का इलाज किया जाता है।

64 साल की सोनिया गांधी की तबियत फिलहाल स्थिर है। उनके नजदीकियों के मुताबिक सोनिया गांधी अब पहले से काफी बेहतर है। लेकिन उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई है। सोनिया गांधी की चार अगस्त को सर्जरी की गई है।

जहां एक ओर सोनिया अपनी बीमारी से जूझ रही थीं वहीं भारत में यूपीए सरकार को पिछले एक महीने काफी जद्दोजहद से गुजरना पड़ा है। ऐसे में सोनिया की वतन वापसी यूपीए के लिए राहत भरी सांस हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+