जीप और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, 10 की मौत

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को हुई इस भिड़ंत में जीप में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि जीप में सवार मध्य प्रदेश के झाबुआ के श्रद्धालु बाबा रामदेव जी के मेले में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान हो गई है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के बाद से ट्रक का चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिये पास के अस्पताल भेज दिया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications