फैस्टिवल सीजन पर प्याज की कीमतों से छलकेंगे आंसू

पिछले एक महीनें में प्याज की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। कीमतों में उछाल आने की वजह से यह 25 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। त्योहार के सीजन पर इसकी कीमतें और भी बढ़ने के आसार हैं। शादियों के सीजन में लोगों को प्याज की महंगाई से परेशानी हो सकती है। सब्जियों में पिछले कुछ समय से प्याज की कीमतों में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
लोग पहले से ही महंगाई से परेशान हैं। त्योहारों और शादी के सीजन पहले ही दूध की कीमतें बढ़ चुकी हैं। ऐसे में प्याज की बढ़ी कीमतें लोगों के घर का बजट बिगाड़ सकते हैं। अगर प्याज की कीमतें इसी तरह बढ़ती रही तो लोगों को बिना तड़के की सब्जी खानी पड़ सकती है। सरकार भी महंगाई को रोकने में नाकाम रही है। लोगों को अब तैयार रहना पड़ेगा एक और महंगाई के लिए।












Click it and Unblock the Notifications