यूपी में कलयुगी बेटे ने मां-बाप को किया लहू लुहान

कुशीनगर जिले के कप्तानगंज इलाके की हाइड्रिल कालोनी में लाल बहादुर अपनी पत्नी व दो बेटों शंभू व प्रभू के साथ रहता था। लाल बहादुर पिछले कुछ समय से नौकरी पर नहीं जा रहा था तथा उसे तीन माह से वेतन भी नहीं मिला था। घर में पैसों की कमीं होने के कारण परिवार बदहाली से गुजर रहा था।
उधर उसका बड़ा बेटा शंभू शादी होने के बाद भी कोई काम काज नहीं करता था जिस कारण घर में काफी तनाव रहतना था। शंभू ने पिता से कुछ पैसों की मांग की जिस पर पिता ने कहा कि वेतन न मिलने के कारण उसके पास पैसे नहीं हैं अत: वह उसकी मांग पूरी नहीं कर सकता। पैसों की मांग पूरी न होने पर शंभू व मां के बीच काफी कहा सुनी हुई।
वह अपने भाई के साथ सरकारी मकान में सो रहा था जबकि माता पिता पास की झोपड़ी में सो रहे थे। रात को जब सभी लोग सो रहे थे तब शंभू उठा और बाहर निकलकर उसने मकान में ताला लगा दिया। ताला लगाने के बाद वह उस झोपड़ी में पहुंचा जहां माता पिता सो रहे थे। उसने नींद में ही माता पिता के हाथ पैर रस्सी से बांध दिए। जिसके बाद झोपडी में रखे बक्से को तोडऩे लगा। आवाज सुनने के बाद मां-बाप की नींद खुल गयी।
उन्होंने चोर समझकर शोर मचाने का प्रयास किया तो शंभू ने गडासे से दोनो के गले व सिर पर वार कर दिए। इससे दोनों लहू लुहान हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक बी.डी. पाल्सन के अनुसार वारदात में गंभीर रुप से घायल लाल बहादुर व उसकी पत्नी को मेडिकल कालेज भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पहले दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया था जहां से उन्हें गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस हमलावर बेटे शंभू की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications