ओसामा की मौत भी नहीं लाई बुश के चेहरे पर मुस्कान

इस साल पाकिस्तान के एबटाबाद में जब अमेरिका के सील कमांडो ने ओसामा बिन लादेन को मार गिराया तो राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यह खबर सबसे पहले जार्ज बुश को सुनाई। वे उस समय एक रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे। ओसामा के मारे जाने की खबर पाकर बुश कुद खास खुश नहीं हुए। बुश ने ओसामा के मारे जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा को बधाई दी।
अलकायदा आतंकी ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के लिए अफगानिस्तान में कई साल तक अमेरिकी सेना को भेजने की बुश की रणनीति की अमेरिका में काफी आलोचना हुई थी। उन पर अमेरिका को कंगाल करने के भी आरोप लगे थे। जिस समय ओबामा ने बुश के उत्तराधिकारी बने थे उन्होंने घोषणा की थी कि वे जार्ज बुश के अभियान को आगे बढ़ाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications