सरकार आई तो लाएंगे जन लोकपाल बिल- चौटाला
जींद। अन्ना हजारे द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ा गए आंदोलन को सही करार देते हुए इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि भ्रष्ट कांग्रेस सरकार उसी आंदोलन की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो सरकार आने पर वे जनलोकपाल बिल को लागू करेंगे। ओमप्रकाश चौटाला सोमवार को जाट धर्मशाला में इनेलो बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस घोटालों की सरकार रही है और देश को आगे ले जाने की बजाय उसे पीछे की तरफ धकेला है। टू जी स्पेक्ट्रम घोटाला, राष्ट्रमंडल खेल घोटाला, आदर्श सोसायटी घोटाला, भूमि अधिग्रहण घोटाला सहित कई अन्य मामले जनता के सामने आ चुके हैं। जो कांग्रेस सरकार की नीति की तरफ साफ इशारा करते हैं। देखें हरियाणा स्पेशल।












Click it and Unblock the Notifications