कैश फॉर वोट मामले में अमर सिंह को जेल

अमर सिंह को 19 सिंतबर तक जेल भेजा गया है। उनकी बीमारी का भी हावाला भी काम नहीं आया। हांलाकि कोर्ट ने कहा है कि अमर सिंह की सेहत का पूरा ख्याल रखा जाये। महावीर भगौरा और फग्गन सिंह कुलस्ते को भी जेल भेजा गया है।
आपको बता दें कि वर्ष 2008 में विश्वास मत के दौरान अमर सिंह के ऊपर सासंदो की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा था। गौरतलब है कि विशेष न्यायाधीश संगीता ढींगरा सहगल ने 25 अगस्त को अमर सिंह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, महावीर भगोरा एवं भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के पूर्व सहयोगी सुधींद्र कुलकर्णी को समन भेजा था। सभी आरोपियों को छह सितम्बर को पूर्वाह्न 10 बजे सुनवाई के समय पेश करने का आदेश दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications